Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रीय हो रहा है। इस वजह से ही भीषणगर्मी के प्रकोप से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून ने दक्षिण, मध्य पूर्व और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों को अब तक कवर किया है।
साथ ही गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून की प्रगति देखी गई है। अब देश के कई हिस्सों में मानसून की वजह से बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के बस्तर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश के बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर में मानसून की शुरुआत के साथ हल्की बारिश शुरू हुई है।
राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और उदयपुर में प्री-मानसून बारिश देखी गई है। बिहार के पूर्वी हिस्सों और असम में भारी बरिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के सथ बारिश की गतिवधिया देखीं गई हैं। IMD की ओर से 17 और 18 जून के लिए कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी दी गई ह।
महाराष्ट्र के मुंबई, कोंकण और गोवा में भारी से अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है। राजस्थान के 26 जिलों में विशेष रूप से जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर,बस्तर और दुर्ग में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात का येलो और ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के मुजफ्परपुर, गोपालगंज और सिवान में 40 से 50 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की चेतानी दी गई है। गुजरात के भावनगर और अहमदाबाद, मध्य प्रदेश के बड़वानी और खरगोन, तथा उत्तर प्रदेश के बरेली और लखनऊ में बारिश के लिए चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश का अलर्ट हैं।