देशभर में मानसून का कहर, IMD ने मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का कहर, IMD ने मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Amit Dev Sharma

Published on:

Weather Update : मानसून देश के अलग – अलग इलाकों में अब पूरी तरह से सक्रीय हो रहा है, जिससे भारी बारिश भी देखने को मिल रही है। दिल्ली में मंगलवार को मानसून के पहुंचने की संभावना होगी। आईएमडी ने गरज के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों में भी जमकर बरसात देखने को मिल रही है। दूसरी ओर भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। मानसून देश के अलग – अलग इलाकों में अब पूरी तरह से सक्रीय हो रहा है, जिससे भारी बारिश भी देखने को मिल रही है।

दिल्ली पहुंचेगा मानसून
दिल्ली में मंगलवार को मानसून की पहुंचने की संभावना होगी। आईएमडी ने गरज के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों में भी जमकर बरसात देखने को मिल रही है। दूसरी ओर भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मंगलावर को दिल्ली में मानसून पहुंच सकता है जो निर्धारित समय से एक हफ्ते पहले है। दिल्ली में मानसून 30 जून के आसपास पहुंचता है। वहीं राजस्थान और पंजाब के कुछ और हिस्सों में मानसून आगे बढ़ रहा है।

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत बारिश होने की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में विभिन्न जिलों में अब तक 190 मिमी से अधिक बारिश हुई है और जयपुर में सबसे अधिक 46.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून
हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है, लेकिन गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। अगले 24 घंटों में भी ऐसा मौसम रह सकता है। उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते ही आसमानी बिजली भी कहर बरपा रही है। यूपी में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश में रेड अलर्ट
मध्यप्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के 24 जिलों में अति भारी या भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा शिवपुरी-श्योपुर में रेड और प्रदेश के बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

जुड़े रहें ➥