Weather Update: देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रीय हो गया है। दिल्ली में मानसून की एंट्री का बेसब्री से इंतेजार किया जा रहा था, जहां रविवार को झमाझम बारिश हुई है। बता दें कि पिछले महीने तय समय से एक हफ्ते पहले देश में केरल से मानसून की एंट्री हुई थी और अब मानसून की सक्रीयता देश के अधिकांश हिस्सों में हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का ताजा अपडेट दिया है। IMD की ओर से कई क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश की संभावना है। 30 जून से 5 जुलाई के बीच झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश देखने को मलेगी। वहीं 30 जून से 2 जुलाई के दौरान विदर्भ, 30 जून से 5 जुलाई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की और मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ हो सकती है। साथ ही इस दौरान तूफान, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
साथ ही बता दें कि 30 जून से 5 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तरखंड, उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। 30 जून से 3 जुलाई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, 2 से 5 जुलाई के दौरान राजस्थान, 30 जून से 3 जुलाई के दौरान उत्तरखंड में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 30 जून को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में, साथ ही 30 जून से 2 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 30 जून और 1 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 4 और 5 जुलाई को पू्र्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं। 2 से 5 जूलाई के दौरान पूर्वात्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना हैऑ। 3 से 4 जुलाई को केरल और माहे में, 2 से 5 जुलाई के बीच कर्नाटक के तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।
30 जूून को प्रमुख शहरों का तापमान
दिल्ली: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 33°C
मुंबई: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 30°C
लखनऊ: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 33°C
पटना: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 34°C
जयपुर: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 33°C
भोपाल: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 27°C
शिमला: न्यूनतम 19°C, अधिकतम 23°C
देहरादून: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 26°C
कश्मीर: न्यूनतम 13°C, अधिकतम 18°C
चेन्नई: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 37°C
-हैदराबाद: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 32°C