मानसून की रफ्तार पड़ गई धीमी, उत्तर भारत में फिर बढ़ेगा पारा, IMD ने मौसम को लेकर दिया ये अपडेट

Weather Update:

मानसून की रफ्तार पड़ गई धीमी, उत्तर भारत में फिर बढ़ेगा पारा, IMD ने मौसम को लेकर दिया ये अपडेट

Amit Dev Sharma

Published on:

Weather Update: मानसून (Monsoon) ने केरल से शुरुआत समय से पहले की थी। कई क्षेत्रों में बारिश का तांडव देखा गया, लेकिन इसके बाद मानसून धीमा पड़ता नजर आया है। 29 मई 2025 के बाद से मानसून की प्रगति रुक सी गई है। स्काइमेट और अन्य विशेषज्ञयों की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है और अगले 7-8 दिनों तक इसके आगे बढ़ने की संभावना कम है।

उत्तर भारत में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश की गुंजाइिश कम हो गई है। पिछले कई दिनों से आ रही बारिश की चेतावनी आज बहुत कम हैं। उत्तर प्रदेश में भी गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। गर्मी और उमस से राहत के लिए आंधी बारिश की राह देखनी होगी। 25 जून से लेकर 5 जुलाई के बीच इन इलाकों में मानसून आने की उम्मीद है।

तब तक गर्मी का कहर ही देखने को मिलने वाला है। आने वाले कुछ दिनों के मौसम अनुमान को देखें तो दिल्ली में धूप के बीच शहर का पारा 40 तक जा सकता है। सोमवार से दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन तापमान में कोई गिरावट नहीं दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की ओर से बिहार के अधिकांश इलाकों में आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

केवल उत्तर पूर्व बिहार में कुछ फुहारें पड़ सकती हैं।बता दें कि राजस्थान में भी पारा बढ़ना शुरू हो गया है। कल देश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया, जो 43.4 डिग्री सेल्सियस था। अब कल से लू की भी संभावना जताई गई है। बता दें कि राजस्थान में बारिश का दौरा अब खत्म हो चुका है और सूखे के दिन लौट गए हैं। कल दो चार इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई थी थी।मौसम विभाग की माने तो यह भी कहा जा रहा है कि कुछ दिनों बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकती है, 9 जून कुछ क्षेत्र में मौसम करवट बदल सकता है।

 

जुड़े रहें ➥